कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को सभी पदों से हटाया, क्रॉस वोटिंग की मिली सजा

चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान बौखला गया है। चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कुलदीप बिश्नोई Kuldeep Bishnoi removed from all posts को कांग्रेस ने सभी पदों से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। पत्र में लिखा है,कांग्रेस अध्यक्ष ने कुलदीप विश्नोई को पार्टी के सभी पदों और सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाकर पार्टी से निष्काषित कर दिया है। कांग्रेस बिश्नोई की विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखेगी।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया कि फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के खौफ से जंगल नही छोड़ा करते। वहीं माकन की हार के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने भी ट्वीट किया कि हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *