रफ्तार का कहर : ट्रक में जा घुसे दो बाइक सवार, मौके पर एक की मौत 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो बाइक सवार युवक सड़क पर खड़ी ट्रक में जा घुसे। हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  

यह पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक  कवर्धा- राजनांदगांव रोड पर खड़ी ट्रक में जाकर घुस गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा ग्राम सलिहा और चन्दैनी के बीच में हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची लोहारा पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *