तखतपुर में स्वास्थ्य शिविर : सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ, मरीजों ने जताया आभार

तखतपुर:
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर (20 बेड हॉस्पिटल) में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने ग्रामीणों के लिए वरदान का काम किया। प्रधानमंत्री की “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अवधारणा को मूर्त रूप देने वाले इस शिविर का शुभारंभ तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह ने किया।


अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि – “गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना ही जनकल्याण का मूल उद्देश्य है। ऐसे शिविर ग्रामीणों को जागरूक करने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे।” शिविर में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क परामर्श व जांच सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिनमें नेत्र जांच रक्तचाप एवं मधुमेह जांच दंत चिकित्सा कैंसर जांच
गर्भवती महिलाओं की जांच एनीमिया एवं सिकल सेल जांच,टीबी जांच शिशु रोग परामर्श,आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित श्रीमती कमला बाई, निवासी पेंड्री ने कहा –“मुझे कई दिनों से आंखों की समस्या थी।

आज यहां मुफ्त जांच और चश्मे के परामर्श से काफी राहत मिली।” वहीं श्री रामस्वरूप यादव ने बताया –“गांव में मधुमेह और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा नहीं मिलती। यहां जांच भी हुई और दवाइयाँ भी मिलीं। यह हमारे लिए बहुत मददगार है।


शिविर का समापन डॉ शुभा गढ़ेवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगों की रोकथाम, सही खान-पान और जीवनशैली के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी।

साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने आयुष्मान कार्ड भी बनवाए। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अधिकारी, ओसामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने का सराहनीय प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *