स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर में किया ध्वजारोहण

अम्बिकापुर: शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर शाल व श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अम्बिकापुर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के साथ परेड की सलामी ली। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर शाल व श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *