स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे दिल्ली से रायपुर, भतीजे वीरभद्र सिंह की संदिग्‍ध मौत पर क्या बोले………पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। सरगुजा राज परिवार के धौलपुर शाखा के वीरभद्र सिंहदेव की संदिग्‍ध हालत में हुई मौत के बाद दिल्‍ली से लौटे प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिहंदेव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से की चर्चा की।

मीडिया से चर्चा के दौरान सिंहदेव ने परिवार के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव की मौत को लेकर कहा कि इस हादसे में राजनीतिक षड्यंत्र नहीं कहा जा सकता लेकिन, इस हादसे से परिवार को ठेस पहुंची है।

टीएस सिंहदेव ने कहा-जिस चीज से डर रहे थे, उसका सामना आखिर करना ही पड़ा। उन्‍होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल से कल इस संबंध में मेरी बात हुई है, वीरभद्र की संदिग्‍ध हालत में हुई मौत को लेकर जांच शुरू हो चुकी है।

सिंहदेव ने कहा, आज अंबिकापुर जा रहा हूं, भतीजे वीरभद्र सिंहदेव की मौत से उनके माता पिता के दिल को काफी ठेस पहुंची है, परिवार से जाकर मुलाकात करूंगा।

बता दें कि वीरभद्र सिंह को इलाक़े में सचिन सिंह के नाम से भी जाना जाता था। वीरभद्र सिंहदेव धौरपुर हाउस के प्रमुख लाल सोमेश्वर शरण सिंहदेव के ज्येष्ठ पुत्र थे। वीरभद्र सिंहदेव के दो बच्चे हैं। उनका बेटा पाँचवीं जबकि बिटिया तीसरी में अध्ययनरत है। फिलहाल हादसा की वजह सामने नहीं आ पाई है।

वीरभद्र सिंहदेव कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *