स्वास्थ्य मंत्री का जशपुर दौरा : जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कमियां जल्द पूरा करने का दिलाया भरोसा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय दौरे पर जशपुर पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों और नर्स से मुलाकात की। व्यवस्था कराएंगे। वहीं अस्पताल परिसर की हालत भी जर्जर है हम जल्द ही सीएम से इस बारे में बात करेंगे। इस अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी है। यहां पर 15 दिनों के अंदर स्पेशलिस्ट डॉक्टर पदस्थ किए जाएंगे। अस्पताल में करोड़ों रुपए से बने ऑक्सीजन प्लांट भी बंद पड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, जल्द ही इन ऑक्सीजन प्लांट में मरम्मत का काम कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *