Home Uncategorized हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे: तीसरी बार झारखंड के...

हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे: तीसरी बार झारखंड के CM बनेंगे, चंपाई सोरेन ने कल इस्तीफा दिया था

38
0

रांची/ हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे झारखंड CM पद की शपथ लेंगे। वे तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। राजभवन सूत्रों के अनुसार हेमंत अकेले शपथ लेंगे। इसके पहले गुरुवार सुबह राज्यपाल राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाया था।

हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्यपाल से हमें सरकार बनाने का न्योता मिला है।

बुधवार को तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में CM चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 45 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। झारखंड में करीब 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन तीसरे नेता हैं, जो तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here