जिला मुंगेली बैडमिंटन टीम की ऐतिहासिक विजय

मुंगेली/रायगढ़। संभाग स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ स्थित चक्रधर स्टेडियम में 23 अगस्त 2025 को किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला मुंगेली की अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार फाइनल में प्रवेश किया और मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम को 2-0 से करारी शिकस्त दी।

इस प्रतियोगिता में मुंगेली नवभारत के जिला प्रतिनिधि योगेश शर्मा के सुपुत्र हर्ष शर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान पर हुआ। साथ ही श्रेयांस तंबोली ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान हासिल किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे मुंगेली जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त है। उक्त जानकारी मुंगेली बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच उमेश कुमार पांडेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *