मुंगेली : मुंगेली जिले मैं मानव अधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष हितेश सप्रे एवं जिला युवा अध्यक्ष पवन निर्मलकर को मानव अधिकार सहायता संघ नियुक्त किया गया है यह नियुक्तती प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप ने की है हितेश सप्रे नवीन जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही कहां की वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे साथ ही संघ द्वारा हर जरूरतमंद की उचित सहायता करना प्रमुख धेय होगा। युवा जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने कहा कि वो पहले से ही समाज सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करते आ रहे हैं और इसे बड़े रूप में करने की आवश्यकता है।

जिस उद्देश्य को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी ने हमारी नियुक्ति की है उस पर खरे उतरने की पूरी कोशिश रहेगी। साथ ही जिला अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।