शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी में 200 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा की गई, हाउस ड्रेस वितरण

पथरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी में शनिवार को जन प्रतिनिधियो एवं समुदाय की ओर से स्कूल में 200 छात्र छात्राओं को हाउस ड्रेस वितरण करने की कार्यक्रम आयोजित हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला देवेन्द्र सिंह राजपूत सभापति महिला एवं बाल विकास सदस्य जिला पंचायत मुंगेली,अति विशिष्ट अतिथि श्रीमान रिंकू सिंह ठाकुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 बेलखुरी,विशिष्ट अतिथि डॉ प्रतिभा मंडलोई विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक राजपूत उपसरपंच ने की।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि और गणमान्य नागरिकों ने मां सरस्वती की छायाचित्र में धूप द्वीप प्रज्वलित करते हुए की।

स्वागत उद्बोधन शाला प्रबंधक विकास समिति के सदस्य सुरेश कुमार राजपूत ने की।जनपद सदस्य श्री रिंकू सिंह ठाकुर ने जीवन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए खेल के बारे बच्चो को आगे बढने के लिए प्रेरित की।नवाचारी पहल के लिए शिक्षको और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिला देवेन्द्र सिंह राजपूत ने नवाचार पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही है जो जिंदगी को संवारते हुए नेक इंसान बनाती हैं।

सभी छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित की।वहीं छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत,सुआ गीत,पंथी गीत,राउत नाचा और देश भक्ति के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।अतिथियों का आभार व्यक्त शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी के प्रधान पाठक श्री खेमसिंह राजपूत ने की।उन्होंने कहा कि विशेष सहयोगकर्ताओं द्वारा ऐसे ही हमें हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन मिलती रहें।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत,खुटेरा संकुल के समन्वयक श्री मनोज कुमार ठाकुर,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलखुरी के प्रभारी प्रधान पाठक श्री दिनेश साहू,शास. प्राथमिक शाला सिलदहा के प्रधान पाठक संजय सिंह राजपूत,प्रधान पाठक होल सिंह नेगी, चोवा सिंह राजपूत, देवचरण माण्डले, मुरली वर्मा,नरेश कुमार मरावी,अजय राजपूत,महेंद्र चतुर्वेदी,सिलदहा संकुल समन्वयक कोमल प्रसाद राजपूत,गणेश नायक,बसंत राजपूत,मोहरदास माण्डले,परदेशी साहू,उमेंद पवार,स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू,दौलत सिंह राजपूत,अक्षय माण्डले,भास्कर राजपूत,अजय राजपूत,देवेंद्र सिंह राजपूत, खिलेश्वर,जय भारत पब्लिक स्कूल के संचालक दिलीप सोनवानी,स्वास्थ्य मितानिन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अधिक संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *