रायपुर के हयात होटल में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, छापेमारी कर पुलिस ने 11 युवतियों, दलाल को किया गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी के बड़े फाइव स्टार होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दलाल, ग्राहक और 11 युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये होटल है शहर का बड़ा हयात होटल। मामला तेलीबांधा क्षेत्र का है जिसमे पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दलाल और सेक्स रैकेट का कारोबार कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि, तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल हयात में बाहर से युवतियां बुलाकर उनसे देहव्यापार कराया जा रहा है।

सूचना के आधार पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी की टीम और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली,मुंबई हरियाणा, गुजरात कलकत्ता, बैंगलुरू से बुलाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *