मुंगेली। अक्षर निकेतन स्कूल, मुंगेली में बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैतन्य पुस्तकालय का शुभारंभ सेवा भारती मुंगेली द्वारा किया गया। इस पुस्तकालय में भारत भारती की पुस्तकें, 100 महापुरुषों की जीवनियाँ तथा प्रेरक प्रसंगों से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया गया है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रेरक प्रसंगों का अध्ययन सकारात्मक सोच विकसित करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
यह बच्चों को कठिनाइयों का सामना करने, लक्ष्य निर्धारित करने, बुरी आदतों से दूर रहने तथा धैर्य बनाए रखने में मदद करता है। प्रेरक कहानियाँ मानसिक शांति प्रदान करती हैं और सफलता की राह प्रशस्त करती हैं। ये प्रसंग जीवन के गहरे मूल्य समझाकर नकारात्मकता को दूर करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में श्री हजारी साहू (जिला कार्यवाह), श्री संदीप ताम्रकार (जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख), सेवा भारती से आकाश सोनी तथा अक्षर निकेतन स्कूल के संचालक श्री सावन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।