मारवाड़ी मुक्तिधाम में नवीन पम्पसेट का उद्घाटन

मुंगेली/
आज मारवाड़ी मुक्तिधाम परिसर में जल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से नवीन ट्यूबवेल में पम्पसेट का विधिवत उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद श्री मोहन मल्लाह व विनय चोपड़ा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


यह कार्य नगर पालिका परिषद के सहयोग से संपन्न हुआ, जिससे मुक्तिधाम में आने वाले नागरिकों को आवश्यक जल सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी।


उद्घाटन अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, दानदाता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मुक्तिधाम एक अत्यंत संवेदनशील एवं श्रद्धा का स्थल है, जहाँ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस पम्पसेट के प्रारंभ होने से अंतिम संस्कार के समय जल संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित रहेगी। नपा अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला ने आगे कहा कि मुक्तिधाम के लिए जरूरी सभी कार्य तत्परता से किये जायेंगे।

नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि नगर के सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस मुक्तिधाम में पूरे विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
वरिष्ठ पार्षद मोहन मल्लाह ने मारवाड़ी मुक्तिधाम समिति से शुरू से जुड़े होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देंगें।

कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी मुक्तिधाम समिति के महामंत्री नवरतन जैन ने किया एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नरेन्द्र कोटड़िया ने किया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक कन्हैयालाल कोटड़िया, रवि पुराणिक सहित सक्रिय सदस्यगण राजकुमार जैन, संदीप चोपड़ा, दिनेश गोयल, अभिषेक लोढ़ा, गिरीश सुथार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *