कस्तूरबा कन्या विद्यालय में स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुंगेली। स्थानीय विनोबा नगर स्थित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वाधीनता दिवस 2025 का आयोजन गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सावित्री सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री रवि पौराणिक उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्री पद्मराज सिंह, परिहार विभाग सहमंत्री श्री यशवंत सिंह, वरिष्ठ सदस्य श्री जेठमल कोटडिया, समिति के सह सचिव श्री दिलीप सोनी, वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुनील सोनी, राघव ज्वेलर्स से कमल सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी में भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अध्यक्षता कर रही श्रीमती सावित्री सोनी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता प्राप्ति की गाथा पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य ब्रह्मदात त्रिपाठी ने किया। इस दौरान आशुतोष उपाध्याय और ज्योति यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम प्रभारी कुमारी मातेश्वरी देवांगन ने पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया।

कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, सचिव श्री दीनानाथ की सर्वानी, कोषाध्यक्ष श्री धनेश सोलंकी एवं सदस्य श्री महावीर सिंह और श्री स्वप्निल वर्मा ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राघव ज्वेलर्स के संचालक कमल सोनी ने मिष्ठान की व्यवस्था की, वहीं श्री रवि पौराणिक ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *