
पंडरिया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वाधीनता दिवस पर बधाई दी,इस कार्यक्रम में अध्यक्षता वार्ड पार्षद ममता शर्मा व विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा, रवि गुप्ता, विवेक बंगानी, देव शुक्ला, आशु साहू,प्राचार्य डीके राजपूत, व शाला व्याख्याता, स्टाफ,छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में शामिल रहे।