स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ को यादगार बनाने के उद्देश्य से एक देशभक्ति गीत के माध्यम से बेंजो की धुन में देशप्रेम का सन्देश दिया
देश की आ़जादी का 75वाँ समारोह आ़जादी के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य मुंगेली जिले के इरफान शेख ने कुछ हटकर म्यूजिक धुन बेंजो में दिया और अपने देश प्रेम के संदेश को लोगो तक पहुंचाया। इरफान शेख ने बताया कि ऐसे धुन से वे अपने वतन प्रेम के मकसद लोगों के दिलों में देश प्रेम के प्रति भावना जागृत करना है। यह धुन सुनते ही लोग स्वयं ही गुनगुनाते दिख भी रहे हैं।