बड़ी खबर: भारत के खाते में एक और पदक,बजरंग पूनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को किया चित

रायपुर। टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारत के बजरंग पूनिया ने कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर बॉन्ज मेडल जीता है। इसी के साथ भारत के नाम ओलंपिक में 6 पदक हो चुके हैं। बता दें कि भाला फेंक का फाइनल मुकाबला जारी है। पूरे देश की निगाहें भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई है। भारत के पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान के पहलवान नियाजबेकोव दौलत को 8-0 से हराया है। बजरंग पूनिया के कांस्य पदन जीतते ही भारत नेलंदन ओलंपिक की बराबरी कर ली है। बता दे कि शुरू से कजाकिस्तान के पहलवान पर बजरंग भारी रहे। पहले दौर में शानदार शुरुआत करते हुए  बजरंग 2-0 से आगे थे। दूसरे दौर में 6-0 की बढ़त बनाई। बजरंग ने दो अंक हासिल कर 8-0 की बढ़त के साथ मुकाबला जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *