श्री जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मुंगेली शहर के विभिन्न स्कूलों के 2000 विद्यार्थियों के लिए जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीनानाथ केशरवानी बी जे पी जिला अध्यक्ष मुंगेली अध्यक्षता श्री डी के सोलंकी प्रदेश महासचिव वरिष्ठ नागरिक संघ छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि श्री रामनाथ गुप्ता और श्री कश्यप सर एवं
एसडीओपी मयंक तिवारी सर साथ ही
मुंगेली पुलिस बालमित्र रोशना डेविड उपस्थिति रहे।

श्री दीनानाथ केशरवानी ने कार्यशाला में उपस्थित बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए अपनी नशा और अपराध से बचने को प्रेरित किया । डी के सोलंकी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया और कहा कि पूर्ण शिक्षा की बात कहते हुए कहा कि शासन द्वारा शिक्षा विभिन्न सुविधाओं का पर लाभ लेने को समझाया।

एसडीओपी मयंक तिवारी ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित पहल कार्यशाला का उद्देश्य की जानकारी देते हुए साइबर, धोखाधड़ी ,विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा हेतु गाइड लाइन दिए और सफलता के लिए मार्गदर्शन किया।

पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने एसपी भोजराम पटेल द्वारा संचालित पहल कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मुख्य पांच बिंदु अनुशासित जीवन ,पूर्ण शिक्षा ,अच्छे संस्कार, सुविचार ,अच्छे दोस्त अच्छे इंसान बनने एवं सुरक्षित रहने को प्रेरित किया।
अतिथियों द्वारा पहल कार्यशाला में मुख्य भूमिका निभाने हेतु डी एस पी मयंक तिवारी, डी ई ओ
पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान जी एस सो महासमुंद) एवं प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l
कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर मुंगेली के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।