कस्तूरबा कन्या उ.मा. विद्यालय, मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

मुंगेली : कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति द्वारा संचालित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर, मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने “करें योग, रहें निरोग” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए योग के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर ही जीवन की संपूर्ण सफलता का आधार है और योग हमारे शरीर और मन को संतुलित रखने का श्रेष्ठ माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्फूर्ति मिलती है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है।

योग दिवस कार्यक्रम में 200 छात्राओं एवं 20 शिक्षकों ने सहभागिता की। सभी ने एकाग्रता के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार की सराहना की गई।

इस अवसर पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा बधाई संदेश प्रेषित कर छात्राओं और शिक्षकों के उत्साह की सराहना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकगण में श्री आशुतोष उपाध्याय, सुश्री गीता देवांगन, कु. मातेश्वरी देवांगन, सुश्री प्रिया तिवारी, सुश्री ज्योति यादव, सुश्री जान्हवी ठाकुर, सुश्री दीपांजलि देवांगन, सुश्री सावित्री देवांगन, सुश्री श्रेया यादव, सुश्री प्रीति यादव, सुश्री सुष्मिता कोसारिया, सुश्री जागृति सोनी, सुश्री जया सोनी एवं सुश्री गूंजा देवांगन शामिल रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना रहा, जिसमें विद्यालय परिवार ने पूरी निष्ठा के साथ सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *