छत्तीसगढ़: IPS बीएन मीणा को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक का प्रभार,आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आईपीएस बीएन मीणा उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के 23 अगस्त से 1 अक्टूबर तक इंडक्शन प्रशिक्षण में रहेंगे। इस दौरान विभाग के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा का प्रभार बीएन मीणा संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *