मुंगेली आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के पूर्व प्राचार्य IP यादव के अनियमितता, भ्रष्टाचार की होगी जांच,शीघ्र बर्खास्त किए जाने की है संभावना

मुंगेली। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा के पूर्व प्राचार्य आईपी यादव के कार्यकाल में हुए अनियमितता, भ्रष्टाचार एव अनेको शिकायत के लिए अब जिला प्रशासन जांच के बाद बड़ी कार्यवाही के मूड में है। जनचर्चा यह है कि शीघ्र ही जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से पूर्व प्राचार्य आईपी यादव को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा जायेगा उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जानी है । माना यह भी जा रहा है कि जारी होने वाले नोटिस में स्कूल में प्रवेश के नाम पर बच्चों के पालकों से डोनेशन लेने और भर्ती में अनियमितता बरतने का आरोप है। शाला भवन के जीर्णोद्धार व प्रारंभ में हुए करोड़ो के लागत से निर्माण कार्य मे जमकर अनियमितता करने के भी आरोप पूर्व प्राचार्य आईपी यादव पर लगते रहे जिसकी अनेको शिकायत जिला प्रशासन के समक्ष लंबित है। इसके साथ ही शाला स्टाफ से अभद्रता, आपत्तिजनक अशोभनीय बात करने की भी शिकायत की गई है।

पूरी कुंडली की जा रही तैयार,हो सकती है बर्खास्तगी की कार्यवाही

माना जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के रोल मॉडल स्कूल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जिसके लिए प्रारंभ में तत्कालीन कलेक्टर पीएस एल्मा द्वारा किए सराहनीय कार्य की स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएमओ पोर्टल में तारीफ की आज उसी स्कूल के प्राचार्य आईपी यादव ने दुर्गति की जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हटाया गया। अब उनके विरुद्ध हुए अनियमितता, भ्रष्टाचार सहित आपत्तिजनक वार्तालाप की शिकायत के जांच के लिए पूरी कुंडली तैयार कर शीघ्रता से जिला प्रशासन की भी एक टीम जांच करेगी।

बता दें आत्मानन्द स्कूल के पूर्व प्राचार्य आईपी यादव के विरुद्ध अनेको शिकायतों का हवाला देते हुए यादव को नोटिस जारी कर बिंदुवार जानकारी देने कहा जाएगा। मालूम हो कि मिली शिकायत के आधार पर संयुक्त जांच टीम का गठन भी किया जाएगा। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय को सौंपेगी। इसमें बच्चों के प्रवेश के नाम पर वसूली का आरोप मुख्य है। इसके अलावा जांच टीम शाला प्रवेश पंजी में पूर्व प्राचार्य आईपी यादव द्वारा पंजी का संधारण नहीं किए जाने की भी जांच करेगी। जिसमे यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि निर्धारित संख्या में बच्चों को प्रवेश दिया गया है अथवा नहीं। कुछ ऐसी भी शिकायत है जिसमे पूर्व प्राचार्य आईपी यादव द्वारा कुछ बच्चों का पूर्ण दस्तावेज भी जमा नहीं लिया गया है जिसकी भी टीम जांच कर जांच प्रतिवेदन डीईओ को देगी । शीघ्र ही डीईओ द्वारा पूर्व प्राचार्य को नोटिस जारी किया जाएगा।

राज्य शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है। इसमें मध्यमवर्गीय परिवार को राहत भी मिल रही है। मगर पूर्व प्रचार्य आईपी यादव के विरुद्ध शिकायत के बाद हटाये जाने के बाद अब उनके भ्रष्टाचार,अनियमितता परत दर परत खुलने की संभावना है जिससे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। पूर्व प्राचार्य आईपी द्वारा अपनी सफाई में दिए जाने वाले जवाब पर अब लोगों की नजरें लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *