Breaking- सड़क हादसे में महिला के दो टुकड़े,जगदलपुर में टैक्सी से उतर कर दे रही थी किराया, पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला के दोनों पैर शरीर से कट कर अलग हो गए। शरीर पर खून बिखरा देख और भयानक हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाकर वहां से हटाया और एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बाकटीपारा निवासी मोंगल कश्यप टैक्सी में डिलमिल से साप्ताहिक बाजार जा रही थी। रायकोट पहुंचने पर वह टैक्सी से नीचे उतरी और सड़क किनारे खड़े होकर किराया देने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से आई और टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही मोंगल कश्यप उसके नीचे आ गई और दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में उनके दोनों पैर कट कर अलग हो गए। इसके बाद कार आगे जाकर रुक गई।

टक्कर लगते ही मोंगल कश्यप उसके नीचे आ गई और दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में उनके दोनों पैर कट कर अलग हो गए। इसके बाद कार आगे जाकर रुक गई।
टक्कर लगते ही मोंगल कश्यप उसके नीचे आ गई और दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में उनके दोनों पैर कट कर अलग हो गए। इसके बाद कार आगे जाकर रुक गई।

कार में बैठे लोगों की नही हो रही पहचान

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। उसके शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि कार चालकों का क्या हुआ और वे कौन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *