Home Uncategorized जगदलपुर-बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू: एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा बस्तर, एलायंस एयर की फ्लाइट...

जगदलपुर-बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू: एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा बस्तर, एलायंस एयर की फ्लाइट सफ्ताह में 3 दिन देगी सेवा

44
0

जगदलपुर/ बस्तर से अब बिलासपुर, दिल्ली और जबलपुर की राह और असाना होगी। शुक्रवार से जगदलपुर, बिलासपुर और दिल्ली की फ्लाइट शुरू कर दी गई है। इस रूट पर एलायंस एयर विमान सेवा देगा। सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट चलेगी।

जिसमें सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली-जबलपुर-जगदलपुर-बिलासपुर-दिल्ली की रूट पर चलेगी, जबकि बुधवार को दिल्ली-बिलासपुर-जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली रूट पर चलेगी। इसका सीधा फायदा बस्तर के यात्रियों को मिलेगा।

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर विदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले 3 जून से फ्लाइट शुरू की जानी थी। लेकिन, समय और तारीख बदलकर 7 जून से इसकी शुरुआत कर दी गई है। कुछ दिनों के अंदर अन्य रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। जिसकी प्लानिंग लगभग पूरी कर ली गई है।

सोमवार और शुक्रवार के लिए टाइम टेबल

  • दिल्ली से टेकऑफ – सुबह 7:30 बजे
  • जबलपुर में लैंडिंग – सुबह 9:40 बजे
  • जबलपुर से टेकऑफ – सुबह 10:5 बजे
  • जगदलपुर में लैंडिंग- सुबह 11:20 बजे
  • जगदलपुर से टेकऑफ – सुबह 11:45 बजे
  • बिलासपुर में लैंडिंग – दोपहर 12:50 बजे
  • बिलासपुर से टेकऑफ- दोपहर 1:15 बजे
  • दिल्ली में लैंडिंग – दोपहर 3:55 बजे

बुधवार के लिए टाइम टेबल

  • दिल्ली से टेकऑफ – सुबह 7:50 बजे
  • बिलासपुर में लैंडिंग – सुबह 10:35 बजे
  • बिलासपुर से टेकऑफ – सुबह 11:00 बजे
  • जगदलपुर में लैंडिंग- दोपहर 12:5 बजे
  • जगदलपुर से टेकऑफ- दोपहर 12:30 बजे
  • जबलपुर में लैंडिंग – 1.55 बजे
  • जबलपुर से टेकऑफ – दोपहर 2.20 बजे
  • दिल्ली में लैंडिंग – शाम 4.25 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here