जांजगीर चाँम्पा जिला की सबसे बड़ी कार्यवाही
जांजगीर चाँम्पा। जिले के अंतर्गत पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सहसा के देशी शराब की दूकान करीबन नौ लाख तीस हजार रुपये की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
वहीं जांजगीर चाँम्पा जिला के उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन पर खुलासा किया गया ,और साईबर सेल की मदद् से लेकर शातिर चोरों पर निगाह रखा जा रहा था।
चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पुछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा ग्राम पंचायत ससहा के देशी शराब दूकान के सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर ताला तोड़कर दूकान के अंदर रखे 36000 रूपये नगदी रकम को चोरी किया। फिर सारंगढ़ के लक्ष्मी ज्वेलर्स के दूकान में रात में शटर सब्बल से तोड़कर दूकान में रखे सोने एवं 20 किलो और 16 किलो ,500 ग्राम चांदी को चोरी करना स्वीकार किया। चारों आरोपियों ने सामान को खफाने के फिराक में एकत्रित हुआ था ,चारो शातिर चोर में शराब दुकान के कर्मचारी भी शामिल हैं, वहीं जांजगीर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रं.323/21 ,368/21 ,व इस्तेगाशा क्रं.02/21 धारा 41 (1/4)जाफौ 379 ,457 ,380 भा.द.वि.के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।

