छत्तीसगढ़: सगी बहनों की खेत मे मर्डर का हुआ खुलासा, सगे भाई, भाभी व भतीजे ने मिलकर की थी हत्या

जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के दादरखार में 2 सगी बहनों की हत्या की गुत्थी नवागढ़ पुलिस ने सुलझाा ली है। इस मामले में सगे भाई व परिजनों ने मिलकर संपत्ति विवाद में दोनों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कल ही संदेही के रूप में हत्यारों को हिरासत में ले लिया था। आखिरकार कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दोनों बहनों के सिर को पानी में डूबाकर उनकी हत्या की गई है। दरअसल दो सगी बहने आपी बाई व संतोषी बाई 26 अगस्त की सुबह दादर खेत ग्राम सेमरा में खेती काम से गये थे जो की शाम तक वापस नही लौटी शाम को दोनों के पति राधेश्याम कश्यप ने परिवार के साथ खोजबीन की मगर कोई सुराग नही लगा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई 27 अगस्त को सुबह खोजबीन के दौरान दोनों बहनें
घटना स्थल दादर खार के आस पास बीच खेत में पेट के बल मृत अवस्था में पड़ी मिली पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनो बहनो की हत्या कर देना पाये जाने पर ही धारा 302 भादवि का अपराध कायम किया गया तथा मृतिका के परिजनो से पूछताछ किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों मृतिका के भाई विनोद कश्यप निवासी सेमरा से कुछ सालो से भाई बटवारा को लेकर जमीन का विवाद चल रहा था जिस बात को लेकर कुछ दिन पूर्व में विनोद एवं विनोद की पत्नी फगनीबाई दोनों के द्वारा संतोषी बाई व आपी बाई को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। पूछताछ में संदेही विनोद कश्यप, उसकी पत्नी फगनीबाई एवं बेटे हेमंत कश्यप ने दोनो बहनों संतोषी बाई व आपी बाई की हत्या करना संपत्ति विवाद को लेकर खेत मे पानी मे सिर डुबो कर करना स्वीकार किया।

नवागढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने उपरांत जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *