जशपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल, 18 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

​​जशपुर। छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ 18 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। कुछ छात्राओं में सर्दी-जुखाम और बुखार के लक्षण थे। इसके बाद सभी का टेस्ट कराया गया तो छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को कैंपस में ही आइसोलेट किया गया है। साथ ही स्कूल कैंपस को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार महादेवडांड़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ रहीं छात्राओं की तबीयत एक-एक कर खराब होने लगीं। पहले तो स्कूल प्रबंधन को लगा कि साधारण मौसम का असर होगा। लेकिन, जब अन्य छात्राएं भी चपेट में आईं तो सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें 18 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। फिलहाल हॉस्टल वार्डन लक्ष्मी चौहान और डॉक्टर हीरा महिलाने की देखरेख में छात्राओं का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *