वाजिद सुन्नी हनफ़ी कच्छी मस्जिद नए मुतवल्ली निर्वाचित….

सुन्नी हनफ़ी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

मुस्लिम समाज के कुल 639 पंजीकृत मतदाताओं में से 424 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव में दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ सैयद वाजिद और आरिफ खोखर।

मतगणना के पश्चात सैयद वाजिद को 255 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आरिफ खोखर को 165 वोट मिले। इस प्रकार सैयद वाजिद ने 90 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *