जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के नए चीफ जस्टिस,24 नवंबर से संभालेंगे पदभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह 24 नवंबर को अपना पदभार संभालेंगे। देश के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म होगा।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए उनके नए चीफ जस्टिस नियुक्त होने की जानकारी दी। वह देश के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *