कवर्धा हिंसा मामले में असली वजह बने युवक की पिटाई करने वाले 11 आरोपियों को भेजा गया जेल

कवर्धा। कवर्धा में बवाल मामले में कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन के बाद असली वजह बने दुर्गेश देवांगन नामक युवक की पिटाई करने के 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें झंडा विवाद में दुर्गेश देवांगनने ही विरोध जताया था। जिस पर कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के 8 दिन बाद अलग अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कवर्धा पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

सभी आरोपियों को न्यायालय के फैसले के बाद भेजा गया जेल
टेक्निकल टीम की मदद से एवं विभिन्न श्रोतों से पतासाजी कर उक्त प्रकरणों के नामजद एवं मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सैयद महफुज अली, मोहम्मद रिजवान खान, फैजल खान, नासिर खान, सैफ अली, सरफराज, साजिद अली, रियाज हिंगोरा, सलमान खान, अयाज खान और शोहित खान के नाम शामिल हैं। इनमें से सलमान खान के मेमोरेण्डम पर उससे एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *