कबीरधाम। दो पक्षों में मचे घमासान के बाद स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में 144 धारा लागू कर दी है आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है इसके अलावा आज स्कूल कॉलेजों में भी ताला लगे रहेंगे। खतरे की स्थिति को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
दरअसल प्रदेश के कवर्धा जिले में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते बवाल और भी बड़ा होता गया जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया है और पुलिस अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवा को भी आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।