


मंगल भवन में माँ दुर्गा की स्थापना कर रास गरबा और विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
मुंगेली। शारदीय नवरात्रि धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हीं नौ दिनों में माँ दुर्गा धरती पर आती है और धरती को उनका मायका कहा जाता है. उनके आने की खुशी में इन दिनों को दुर्गा उत्सव के तौर पर देशभर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।
कन्नौजिया क्षत्रिय समाज मुंगेली द्वारा भी इस वर्ष शक्ति की आराधना का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया साथ ही समाज के आने वाले कल को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने और मंचीय प्रतिभा निखारने के उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन दो वर्गों में (03 से 08 साल तक और 09 से 15 साल) किया गया। जिसके तहत पहले दिन आरती गायन, आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता, दूसरे दिन मंत्र, श्लोक, स्तुति वाचन प्रतियोगिता, तीसरे दिन रामायण प्रश्न मंच प्रतियोगिता, चौथे दिन रंगोली, कराओके भजन गायन प्रतियोगिता, पांचवे दिन सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में समाज के प्रतिभावान बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजन में छोटे छोटे बच्चों का परफॉमेंस गजब का उत्साह पैदा कर रहा था। कहते हैं पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते हैं और इस कहावत को समाज के छोटे छोटे बच्चों ने अपनी योग्यता से सही साबित कर दिखाया। ऊर्जा, उत्साह और हौसलों से लबरेज बच्चों का कठिन से कठिन धाराप्रवाह स्तुति, श्लोक आरती गाते देख मंगल भवन परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से बार बार गूंज उठता। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र व मोमेंटो बिलासपुर सांसद अरुण साव (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, संजीत बेनर्जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत के आतिथ्य में प्रदान किया गया।
नवरात्र के अंतिम तीन दिवस रास गरबा का आयोजन किया गया जिसमें समाज की मातृ शक्ति ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गरबा में विभिन्न श्रेणियों के विजेता प्रतिभागियों को पूर्व जनपद अध्यक्ष लोरमी वर्षा विक्रम सिंह ने अंतिम दिवस प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पूरे आयोजन में संचालन कर समा बांधने का काम रामपाल सिंह और मृणालिनी सिंह ने बखूबी किया। नवरात्रि पर्व के इस गरिमामय आयोजन में विशेष योगदान महालक्ष्मी मेडिकोज, श्री ठाकुर जी ट्रेडर्स, सार्थक इंडस्ट्रीज, आगमन ऑटो पार्ट्स, प्रगति बोर्बेल्स, श्री गणेश होम्स बिलासपुर, शुभ ट्रैक्टर्स, शिवप्रताप सिंह, आकाश परिहार, राधाचरण सिंह, आलोक परिहार, विपिन सिंह का रहा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष गजानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राधाचरण सिंह, सचिव संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सांस्कृतिक संयोजक रघुवंश परिहार, विश्वराज सिंह, पद्मराज सिंह, श्री हरि सिंह, लवलेश सिंह, संजय सिंह, हृदेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, ऋतुराज सिंह, चित्रकान्त सिंह, हर्षवर्धन सिंह, नमन सिंह, प्रांजल सिंह, व्यासवल्लभ सिंह, महिला इकाई से श्रीमती सुधा सिंह, विनिया सिंह, कन्या सिंह, कीर्ती सिंह, राजरानी सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, इंदु सिंह, सुकन सिंह, विश्वरानी सिंह, प्रीति सिंह, सोनाली सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।