करमा तिहार : इंदिरा गांधी कृषि विश्ववि. में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम साय ने कहा- प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण जरूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी 
 रायपुर
 के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में छ. ग. कंवर समाज युवा प्रभाग, रायपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत- करमा तिहार 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने पारम्परिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *