Home Uncategorized कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी : चुनाव नतीजे आते ही बेचैनी महसूस...

कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी : चुनाव नतीजे आते ही बेचैनी महसूस करने लगे, सुबह सीने में उठा दर्द

45
0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई। वे बस्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों के मुताबिक, नतीजे आने के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं।

सुबह अचानक सीने में उठा दर्द

वहीं सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, तब डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंची। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है। कहा जा रहा है कि, डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

भाजपा के महेश कश्यप ने हराया

उल्लेखनीय है कि, बस्तर में भाजपा के महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55, 245 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 4, 58, 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here