केदार कश्यप ने निभाया वादा : सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान का आदेश

सुकमा। वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे पर मुहर लगाया। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर तीन जिलों में करोड़ों का नगद भुगतान किया जाएगा। लाखों संग्राहकों को नगद भुगतान किया जाएगा।  बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने वादा किया था कि, जिन संग्राहकों के पास बैंक खाता नहीं है उन्हें नगदी भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि, फड़मुंशियों के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी होगी। वर्तमान में फड़मुंशियों का न्यूनतम मानदेय 7200 रुपये है जो अब बढ़ाकर दिया जाएगा। 

हाट-बाजार में कैंप लगाकर किया जाएगा भुगतान 

गौरतलब है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की शाखाएं दूर होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। हाट-बाजारों में कैंप लगाकर संग्राहकों को नगद भुगतान किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *