दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिया से ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में प्रारंभिक तौर पर 12 लोगों की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिली है। घटना जिले के ग्राम अर्दला में हुई। पुलिस के अनुसार शाम छह बजे तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ट्राली में बच्चों सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों में आठ बालिकाएं हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।