सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया।




इस हमले में कोंटा के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट बेहद सुनियोजित तरीके से किया गया था। नक्सलियों ने पहले से ही रास्ते में IED बम प्लांट कर रखा था और जैसे ही अफसरों की गाड़ी उस इलाके में पहुंची, ब्लास्ट कर दिया गया। ब्लास्ट की चपेट में आकर ASP की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कोंटा क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास हुए IED ब्लास्ट में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं, जबकि थाना प्रभारी सोनल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब पुलिस का काफिला गश्त पर था।
IED हमले में अन्य घायल अधिकारी
SDOP सोनल: गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर किए गए।
TI (थाना प्रभारी) सहित दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की व्यवस्था की जा रही है।