कोरबा ब्रेकिंग- आदिवासी विकास की सहायक आयुक्त माया वारियर के निवास पर ED का छापा, जानें मेडम की ‘माया’

कोरबा/दुर्ग। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के मायके में मंगलवार सुबह ED के छापे के बाद कोरबा जिले में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त माया वारियर के भिलाई स्थित आवास में भी ईडी ने छापामार कार्रवाई की है।माया वारियार के घर पर सुबह के वक्त पहुंची टीम इनके निवास पर जांच कर रही है। इनके मकान के बाहर जवान पहरा दे रहे हैं और किसी को भी अंदर जाने नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि माया वारियर कोरबा जिले में परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना एवं प्रभारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के पद पर पदस्थ हैं। वे पहले दुर्ग में आदिम जाति कल्याण विभाग में सहायक संचालक थीं।

बताया जाता है कि कोरबा में कलेक्टर रानू साहू की पदस्थापना के दौरान माया वारियर का तबादला वहां हुआ और तब से वे इसी जिले में पदस्थ हैं। माया वारियर के ऊपर रानू साहू के कार्यकाल में DMF के फंड के अनाप-शनाप खर्च के आरोप लगते रहे हैं।

कोरबा में ED के निशाने पर माइनिंग और DMF रहा है, और यही वजह है कि DMF की केंद्र बिंदु रही माया वारियर के निजी आवास में छापा पड़ा है। फ़िलहाल यहां कार्रवाई चल रही है और इस दौरान ED के हाथ क्या लगा इसका खुलासा बाद में हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *