समर कैंप के समापन में शामिल हुए कुलदीप जुनेजा

रायपुर: खेलो को बढावा देने के लिए ग्रैंड चैनल और यूनियन क्लब के तत्वावधान में समर कैम्प का आयोजन 1 से 30 जून तक यूनियन क्लब में आयोजित किया गया। इस कैम्प में स्विमिंग, टेनिस, बैडमिंटन समेत कई खेल शामिल थे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा के साथ यूनियन क्लब अध्यक्ष और प्रदेश ओलम्पिक एवं टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के साथ अन्य अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके कुलदीप सिंह जुनेजा और गुरूचरण सिंह होरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण से खेलो को बढ़ावा देने समर केम्प का आयोजन किया गया, गर्मी के समय सबने यूनियन क्लब के स्विमिंग की सेवाएं ली टेनिस बैडमिंटन में भी सबने दमखम दिखाया है उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *