Breaking-आखिरकार सामने आ ही गए आशीष, गिरफ्तारी या रिहाई, पुलिस करेगी फैसला

लखनऊ। लखीमपुर हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पुलिस लाइंस पहुंच गए हैं। पुलिस लाइंस में हलचल बढ़ गई। कुछ देर में क्राइम ब्रांच टीम आशीष से पूछताछ करेगी। तमाम सवालों की लिस्ट उनके सामने रखी जाएगी। जिसका उन्हें जवाब देना है। आशीष की गिरफ्तारी होगी या रिहाई इसका फैसला पुलिस करेगी।

डीआईजी और एसपी भी पुलिस लाइंस में मौजूद हैं। वैसे तो उन्हें कल (शुक्रवार) को ही पेश होने की नोटिस दी गई थी लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो दो बजे के बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत दूसरी नोटिस घर चस्पा कर दी, अब आज (शनिवार) दोपहर 11 बजे तक कमेटी के सामने पेश होने को कहा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इससे पहले कल ही खीरी पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बवाल में मारे गए पत्रकार के घर सिद्धू धरने व मौन अनशन पर पर बैठ गए। सिद्धू ने घटना के मुख्य आरोपी गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक मौन धारण करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *