नम आंखों से शहीद भरत को दी अंतिम विदाई : राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार, गृहमंत्री शर्मा रहे मौजूद 

रायपुर। शहीद जवान भरत लाल साहू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गृहमंत्री विजय शर्मा और  मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा काफी दुःख की घड़ी है। हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। जल्द ही बस्तर नक्सल मुक्त होगा। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा आज अंतिम यात्रा में नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगे। इससे यह साफ होता है कि, लोगों में नक्सलियों के खिलाफ रोष है। 

वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, नक्सली बौखलाहट में ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन हमारे जवान भी लगातार मोर्चे पर डटे हुए हैं। बस्तर से जल्द ही नक्सलवाद समाप्त होगा। वहां पर विकास के साथ शांति व्यवस्था कायम होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *