शराब घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट से कारोबारी अनवर ढेबर को राहत, 4 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी मां के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए 4 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है।

ढेबर को इन चार दिनों तक पुलिस अभिरक्षा में मां के साथ रहने की अनुमति दी गई है।

दरअसल, अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी मां से मिलने की अनुमति मांगी थी। सुनवाई के दौरान ढेबर के वकीलों ने बताया कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि — “ऐसे संवेदनशील समय में किसी व्यक्ति को अपने परिजनों के साथ रहने का अवसर मिलना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *