श्री बजरंग अखाड़ा में कुस्ती (दंगल) का सफल आयोजन

बालवीर पहलवान के रूप में रितेश यादव विजय रहे

मुंगेली। नाग पंचमी के इस पावन पर्व पर मुंगेली के श्री बजरंग अखाड़ा में कुस्ती (दंगल) का कार्यक्रम सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित गया इस दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाइश के लिए बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

बता दें कुश्ती दंगल में ऐसी रौनकता देखने को मिली जिसके चलते बहुत ही सफल कार्यक्रम रहा। इस कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के अलावा नारी शक्ति भी विराजमान थी। जिसमें जिला पंचायत सदस्या श्रीमती शीलू साहू विशेष रूप से शामिल हुई। आयोजकों ने नारी शक्ति और सभी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज के इस प्रतियोगिता में सीनियर ,जूनियर के आलावा छोटे छोटे बच्चो ने भी भाग लिया और इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए उन सभी खिलाड़ी भी सम्मान के पात्र रहे। जिसमें बालवीर पहलवान में रितेश यादव विजय रहे। जूनियर खिलाड़ी में पहला राजा मल्लाह, दूसरा अमित गुप्ता, तीसरा मनीष यादव विजयी हुए।

सीनियर खिलाड़ी में प्रथम स्थान दोमेंद्र निषाद दुर्ग,द्वितीय विकास सिंह ठाकुर दुर्ग, एवं तृतीय स्थान पर फलित कोशले ने स्थान प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *