मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (Maharashtra MLC Elections) के नतीजे आ गए हैं। यहां पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस Former CM Devendra Fadnavis की अगुवाई में बीजेपी ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन (MVA Alliance) को पछाड़ते हुए पांच सीटें जीत ली। वहीं, शिवसेना (Shivsena) को दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस (Congress)ने भी दो उम्मीदवार खड़े किए मगर एक को जीताने में ही सफल हुई। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। यहां की कुल 10 सीटों पर हुए चुनाव में 11 उम्मीदवारों के उतरने से मामला काफी रोचक हो गया था।
शिवसेना के उम्मीदवार सचिन अहीर और आमश्या पड़वी को जीत हासिल हुई है. वहीं, एनसीपी के एकनाथ खडसे और रामराजे नाइक निंबालकर ने भी अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे हार गए हैं जबकि, भाई जगताप को जीत हासिल हुई है।
बीजेपी के प्रवीण दरेकर, श्रीकांत भारतीय, प्रसाद लाड, रामशिंदे और उमा खापरे विजयी हुई हैं. बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीते जबकि महाविकास आघाड़ी के 6 उम्मीदवार में से 5 जीते हैं। यहां महाविकास अघाड़ी सरकार की सहयोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें इसके पहले राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी से महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा था।