युवक ने विधायक से की अपनी प्रेमिका दिलाने की मांग

युवक ने पत्र में कहा है कि ‘शराब बेचने वाले, गंदी शक्ल के भी लोगों की गर्लफ्रेंड देख मेरा दिल जलता है।

चंद्रपुर। कहते हैं न प्यार में इंसार सारी हदें पार कर जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बता रहे हैं, जिसमें एक लड़का गर्लफ्रेंड के लिए सारी हदें पार कर गया। हैरानी की बात ये है कि गर्लफ्रेंड की मांग को लेकर युवक ने इलाके के कांग्रेस विधायक तक को लेटर लिख डाला। अब विधायक महोदय को समझ नहीं आ रहा है कि अजीब डिमांड करने वाले इस युवक से कैसे निपटा जाए।

दरअसल मामला चंद्रपुर का है, ​जहां एक युवक ने कांग्रेस विधायक विधायक सुभाष धोटे को पत्र लिखकर गर्लफ्रेंड दिलाने की मांग की है। युवक का यह लेटर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह लेटर भूषण जामुवंत नाम के शख्स ने लिखी है।

पत्र में युवक की तरफ से लिखा गया है कि ‘पूरी तहसील में लड़कियों की भरमार है, लेकिन फिर भी मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। ये चिंता का विषय है। इस वजह से मेरा आत्मविश्वास कमजोर हो गया है, मैं ग्रामीण इलाके राजुरा से गड़चांदुर आता-जाता हूं फिर भी मुझसे एक भी लड़की नहीं पटती।’

युवक ने आगे कहा है कि ‘शराब बेचने वाले, गंदी शक्ल वाले लोगों की गर्लफ्रेंड को देख कर मेरा दिल जलता है। मेरी विनती है कि आपको अपने विधानसभा क्षेत्र की युवतियों को प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि वो हम जैसे लड़कों को भी भाव दें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *