Home छत्तीसगढ़ सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनेगा महात्मा गांधी उद्यानिकी...

सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनेगा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भव्य भवन

174
0

पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत सांकरा को दी 443 करोड़ 14 लाख 30 हजार रूपए के विकास कार्यो की सौगात

68 करोड़ 26 लाख रूपए से अधिक के 17 विकास कार्यो का लोकार्पण, 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास

विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित

• राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए की गई है विश्विद्यालय की स्थापना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 13.57 करोड़ रूपए का भुगतान

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है अब तक 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान

पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का ऑनलाइन अंतरण

गोधन न्याय योजना 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से शुरू हुई

ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े 24 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त का किया अंतरण

सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में 1895 करोड़ रूपए की पहली किश्त का अंतरण

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को अब तक 18208 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी

किसानों को आगामी अगस्त, अक्टूबर और मार्च महीने में क्रमशः तीन और किश्तों में राशि दी जाएगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिहीन कृषि मजदूरों को किया इस वर्ष की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण

ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के 5 लाख 63 हजार 576 भूमिहीन कृषि मजदूर होंगे लाभान्वित

112 करोड़ 71 लाख 52 हजार रूपए हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित

पाटन के सांकरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में किया राशि का अंतरण

13 जिलों के राजीव युवा मितान क्लबों को मिली 7.71 करोड़ रूपए की राशि

युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है राजीव युवा मितान क्लबों का गठन

योजना प्रारंभ होने से अब तक राजीव युवा मितान क्लबों को 60 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि उपलब्ध करायी गई

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन नये कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रूपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण पंहडोर, एक करोड़ तीन लाख 19 हजार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रानीतराई, 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण करसा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख रूपए के ग्लेजिंग यूनिट (माटी कला सेंटर) निर्माण सोनपुर, 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण जामगांव(आर), 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण सेलूद, 7 लाख 63 हजार रूपए के शासकीय नवीन हाई स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण खुडमुडी एवं 25 लाख रूपए के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार छ.ग.राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के अंतर्गत 19 करोड़ 60 लाख रूपए के ग्राम अमलेश्वर(खम्हरिया) दुर्ग मंे 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 43 लाख रूपए के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया(अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन(19 कि.मी.), 2 करोड़ 21 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बा का निर्माण कार्य, तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख रूपए के पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए के मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख 42 हजार रूपए के निपानी एनीकट निर्माण कार्य, एक करोड़ 2 लाख 69 हजार रूपए के कसही स्टापडेम निर्माण कार्य एवं एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रूपए के ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास स्टापडेम निर्माण कार्य शामिल है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हर एक प्रदेशवासी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है।मुख्यमंत्री हर किसी से मिलते हैं, सबसे बात करते हैं।
छत्तीसगढ़ की जनता का जुड़ाव मुख्यमंत्री भूपेश जी से सहज ही दिखता है। जो कहा वो करके दिखाया है, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों को न्याय मिला। हमारी सरकार ने साढ़े 4 साल में बहुत अच्छा काम किया है, हर वर्ग में खुशी है। युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को नमन करते हुए “भरोसे के सम्मेलन” में अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि “भरोसे के सम्मेलन” सबसे पहले मुंगेली जिले के सरगांव में 25 मार्च को हुआ। जहां सभी लोग थे, लाखों की तादाद में किसान, मजदूर, नौजवान वहां पहुंचे थे। आज भी सभी आए हैं, आप सभी का स्वागत।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी ने देश का नेतृत्व किया, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सबसे नौजवान प्रधानमंत्री रहे, देश की सेवा में पूरा जीवन और अखण्डता के लिए अपनी जान गंवा दी। उन्हें शत शत नमन करता हूं। राजीव जी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया। आज छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध हो रहे हैं। हर वर्ग के हित में काम हो रहा है।

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली। कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वैरायटी के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा। कोरोना काल में जहां रोजी, रोटी का संकट था , हमने मजदूरों को काम दिया, कोरोना में लाखों परिवारों को पैसे मिले। किसानों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। रकबा बढ़ गया, उत्पादन बढ़ गया। कृषि की ओर लोगों की रुचि आ रही है। आज 112 करोड़ रुपए मजदूर भाइयों के खाते में गए हैं। आज इस सम्मेलन में विभिन्न तरह की न्याय योजनाओं के लाभार्थियों को 2 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए का वितरण किया गया है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे है। किसानों की आय दो-गुनी हो गई है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। राशनकार्ड सभी का बन गया है। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के लिए काम करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी परब सम्मान निधि से आदिवासियों की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों के खाते में 02 हजार 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। हमने 72 लाख से अधिक राशन कार्ड बनाए। बिजली बिल हाफ योजना से आमजन को लाभान्वित कर रहे हैं। 65 प्रकार से अधिक लघुवनोपजों की खरीदी हो रही है। नरवा के माध्यम से पानी रोककर जंगल को हराभरा कर रहे है, गौठान के जरिये गौ माता की सेवा कर रहे हैं।

नगर सैनिकों, कोटवारों और पटेलों का मानदेय बढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया है। रीपा में नौजवानों को रोजगार देने के साथ साथ वाई-फाई भी शरू किया। धरती माता की सेवा के साथ साथ हम किसानों की सेवा भी कर रहे है। महात्मा गांधी के नाम से सांकरा में हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बनाकर कृषि उन्नतिकरण की दिशा में कार्य कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here