चाइल्ड लाइन के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम सेमरसल में सम्पन्न

मुंगेली। मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति के द्वारा क्रियान्वित चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना मुंगेली जिला में किया जा रहा हैं ! चाइल्ड लाइन के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत सेमरसल, विकास खण्ड – लोरमी में दिनांक 30 सितम्बर 2021 को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विद्यानंद चंद्राकार जनपद सभापति लोरमी, ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मीन धुव्र की अध्यक्षा मेे 100 महिलाओं को बाल संरक्षण एवं कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाओ के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया ! मुख्य अथिति विद्यानंद चंद्राकर के द्वारा बताया गया कि बच्चो की सुरक्षा हम सब की जिममेदारी हैं जब कोई बच्चा मुसीबत रहे तो चाइल्ड लाइन नि:शुल्क आपातकालीन 1098 मेे फोन कर मदद ले ! चाइल्डलाइन केन्द्र समन्वयक उमाशंकर कश्यप द्वारा बताया गया कि अभी कोरोनावायरस खतरा टला नहीं है इसलिए शासन प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश का कढ़ाई से पालन करें ! केंद्र समन्वयक के कहा बाल संरक्षण को जागरूक करते हुए बताया गया कि चाइल्डलाइन 24 घंटे चलने वाली नि:शुल्क आपातकालीन राष्ट्रीय फोन एवं आउटरीच सेवा है उन बच्चों के लिए जिन्हे देखभाल संरक्षण की जरूरत है, कोई बच्चा बीमार और अकेला हो, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चा छोड़ दिया गया हो या गुम हो गया हो उसका शोषण हो रहा हो, कोई बच्चा पीट रहा हो या काम करवा कर बच्चे को उसकी मजदूरी ना दी गई हो, रास्ते पर किसी बच्चे का उत्पीड़न हो रहा हो तो चाइल्ड लाइन 1098 पर मदद ले सकते हैं ! किसी फोन बच्चों का जिन्दगी सावर सकते है । कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक, निशा यादव काउंसलर, लक्ष्मीनारायण सोनवानी, हितेश कुमार कश्यप, संजय बघेल, सविता कार्के, प्रभा जागड़े एवं प्रीति की मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *