“महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर ने जरूरतमंदों को सामग्री वितरित कर दिया मानवीय सेवा का संदेश”

महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर, अध्ययन सामग्री तथा खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।
सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए संस्था ने श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती शशि दुल्हन मैडम के मार्गदर्शन में बच्चों और बुजुर्गों को सहायता सामग्री प्रदान की।

16 नवंबर, रविवार को ग्राम फुलवारी में आयोजित इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, बिस्किट, मूंग दाल, फल तथा बुजुर्गों को कंबल, शॉल और बिस्किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में सहायता पहुंचाना और बच्चों को अध्ययन हेतु प्रेरित करना रहा।

संस्था की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने बताया कि समाज सेवा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

इस सेवा कार्य में योगदान देने वाली सदस्यों में शामिल हैं—
श्रीमती रेहाना खान, श्रीमती कविता घोष, सुप्रभा आचार्य, सरोज वस्त्रकर, कृति गंगाजली, सरिता पार्टले, जागिता रानी, माया राव, राधा सिंह, कीर्ति साहू, सरला शर्मा, रोज़ रथ, एंजेलिना राज, अमित जायसवाल, लिपि दास गुप्ता, वंदना कुमारी, सरिता चौहान, बृहस्पति कश्यप, भारती सिंह, सीमा दिघरस्कर, राखी कोस्टा, प्रभास शुक्ला, कविता, प्रीति, रवि, आभा पांडे, रजनी श्रीवास, नागमणि राव, संतोषी मेहता, रेखा गला, शेफाली घोष, सुनीता जायसवाल, पुष्पा पटेल, उषा चंद्र, रूबी हनीफी, भानुमति नेताम, ताराबाई, आयुषी जैन, सीना बिन्नी, राजश्री साहू, दिव्या भौमिक, रेणुका मसीह, हेमलता कश्यप, सविता शर्मा, बबीता मिश्रा, माया कपाले, वंदना देवांगन, नीलम सैम, सफीना, दिव्या, गीता रावत, किरण ठाकुर, रामकली जायसवाल, दुर्गेश साहू, किरण बाला पांडे, प्रभा तिवारी, गीता मंडल, सुषमा महतो आदि जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *