महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े महिलाओं के कदम 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये दे रही है। इस योजना से मिलने वाले पैसों के जरिए महिलाएं अपने सपनों को साकार कर रही हैं।

बलरामपुर। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की एक ऐसी योजना है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। शहर हो ग्रामीण सभी स्तर पर महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं को अपनी आर्थिक परिस्थितियों में सुधार करने का सुनहरा अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ पाने वाली बलरामपुर विकाखण्ड अन्तर्गत ग्राम पस्ता निवासी श्रीमती मीना ठाकुर बताती हैं कि, इस योजना को लेकर वे काफी खुश हैं। वे कहती हैं कि, पहले हम महिलाओं के हाथों में पैसे नहीं आते थे। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए घर के मुखिया पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन योजना के माध्यम से महिने की हर पहली तारिख को खाते में पैसे आ जाते हैं। अब हम स्वयं अपनी चीजों को लेने में सक्षम हैं। योजना से प्राप्त राशि से स्वयं निर्णय लेकर खर्च कर कर रही हैं, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *