गरियाबंद कलेक्टर के खास ठेकेदार को बिना निविदा काम मामले में बड़ा भ्रष्टाचार

रायपुर। राज्य सरकार एक तरफ अपने सुशासन और राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मना रही है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर गरियाबंद जिले में विकास के नाम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

ताजा मामले में गरियाबंद जिले में बोर खनन का कार्य कलेक्टर के चहेते अंबिकापुर के एक ठेकेदार को कोटेशन के आधार पर बिना निविदा स्वास्थ्य विभाग व एक अन्य विभाग के अंतर्गत बिना टेंडर प्रक्रिया के काम दिया गया। लगभग एक करोड़ से अधिक राशि के काम की विभाग ने विधिवत निविदा प्रक्रिया भी नहीं की है और धरातल और कागजों में सारे काम पूर्ण कर लिए गए है।

बताया जा रहा है बोर खनन काम के लिए अलग अलग विभागों ने अग्रिम राशि भी दी है मगर निविदा की प्रक्रिया किए बिना गुपचुप ढंग से काम का बंदरबांट कर भ्रष्टाचार किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय को भी हो चुकी हैं शिकायत

मालूम हो गरियाबंद में ही आदिवासी विभाग जहां करोड़ों काम में भ्रष्टाचार की शिकायत पीएमओ ऑफिस हुई जहां से विधिवत जांच कर कार्यवाही के लिए लिखा गया बावजूद अब तक उस मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा गया है।

कलेक्टर की शह में जिला प्रशासन के कुछ भ्रष्ट विभाग फ्री हैंड करते हुए उन्हें प्रभार से हटा दिए जाने के आदेश जारी होने के बावजूद कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे है। बताया जा रहा है करोड़ों के काम गरियाबंद जिले में अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से प्रैक्टिकली करा लिए जाने और मोटी रकम के बंदरबांट के बाद अनेक विभाग की निविदा प्रक्रिया के ना होने के बावजूद काम कराकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

पढ़िए इस मामले की खास ग्राउंड रिपोर्ट अगले अंक में….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *