छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।
आदेश के तहत कई जिलों में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।



